फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मां को बोली- आप जाओ मैं कर लूंगी काम, फिर लगाया फंदा

Mon, 01 Jun 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पुलिस मृतका की मां से जानकारी लेते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में सोमवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी किरणा ने घर पर फंदा लगा लिया। घटना के दौरान लड़की की मां काम पर गई हुई थी। सूचना मिलने पर महिला जब घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देखा। किशोरी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी अपनी मां के साथ लाजपत नगर में किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

अस्पताल में मां बिंदर ने रोते हुए बताया कि उसे बेटी के आत्महत्या के करने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह जब वह काम पर जा रही थी तो उसकी बेटी ने कहा कि आप चले जाओ, मैं घर का सारा काम कर लूंगी लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि बेटी ने फंदा लगा लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद बेटी को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लाया गया।
महिला ने बताया कि उसका पति सिरसा में अलग रहता है। दंपती के दो बेटे भी हैं जो पिता के साथ रहते हैं और बेटी मां के पास रहती है। घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने कहा कि किशोरी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें