फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को जल्द मिल सकते हैं 34 नए आईएएस, डीपीसी की तारीख का इंतजार

Thu, 27 Sep 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को जल्द ही 34 नए आईएएस अफसर मिल सकते हैं। दरअसल, उत्तराखंड भेजने के खिलाफ पीसीएस अधिकारी उदयराज सिंह की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद शासन ने 1997 बैच के पीसीएस अफसरों की डीपीसी के लिए केंद्र को पत्र भेज दिया है। अब केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा संघ लोक सेवा आयोग को प्रोन्नति के लिए डीपीसी की तारीख तय करनी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने पिछले दिनों वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उदयराज सिंह को अंतिम तौर पर यूपी से उत्तराखंड काडर आवंटित कर दिया था। उदयराज इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे। वहां से प्राप्त स्थगन आदेश पर ही वे प्रदेश में कार्यरत हैं। 

पिछले दिनों राज्य सरकार ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए संघ लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा तो उसमें उदयराज का नाम शामिल नहीं था। इस पर उदयराज ने पदोन्नति की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट याचिका दायर कर दी। इसके बाद पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए 20 अगस्त को प्रस्तावित डीपीसी स्थगित कर दी गई। सुप्रीमकोर्ट ने बीते सोमवार को उदयराज की याचिका खारिज कर दी जिसके बाद अन्य अफसरों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फैसले के बाद नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर पीसीएस से आईएएस के लिए डीपीसी जल्द कराने का अनुरोध किया है। सूत्रों का कहना है कि अब पीसीएस अफसर उदयराज सिंह को जल्द ही उत्तराखंड भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें