फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 विभागों पर बिजली का सवा करोड़ बकाया

Wed, 07 Mar 2018 11:41 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
electric train - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
विज्ञापन
बिजली विभाग ने अब बकायेदार सरकारी विभागों पर नकेल कसने की तैयारी की है। विभाग ने ऐसे 22 विभाग चिह्नित किए हैं, जिन पर करीब सवा करोड़ रुपये बकाया है। इन विभागों को 15 मार्च तक बकाया जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कांशीराम कालोनी में रहने वालों 1500 उपभोक्ता भी बकायेदारी की सूची में शामिल हैं। इन पर करीब 25 करोड़ रुपये बकाया बताया जा रहा है। हालांकि विभाग का मानना है कि कांशीराम कालोनी के कई उपभोक्ताओं के बिलों में कमी भी हैं, जिन्हें ठीक करने के बाद ये बकायेदारी कम होगी।
विज्ञापन


 हर साल बिजली विभाग मार्च माह में एकमुश्त समाधान योजना लागू करता था। इस योजना का फायदा उठाकर कई बकायेदार साल भर का बिल किस्तों में जमा कर देते थे। लेकिन इस बार शासन ने योजना को लागू करने से मना कर दिया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को पत्र भेज कर कड़े निर्देश दिए हैं कि 15 मार्च तक एक लाख रुपये से अधिक के सरकारी, गैर सरकारी बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। चेकिंग के दौरान यदि बकाया बिल जमा न मिले तो हर हाल में कनेक्शन काटे जाएं।

बिजली चोरी करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। आदेश दिए हैं कि उपखंड अधिकारी को प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके शहर में कोई भी एक लाख रुपये से अधिक का बकायेदार नहीं है, जिसका कनेक्शन न काटा गया हो। यदि जांच में पाया गया कि उसका कनेक्शन नहीं काटा गया है तो एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपने ऊपर होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए जिले के एसडीओ अपने क्षेत्र में अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सहयोग करने के लिए अवर अभियंता के अलावा अन्य कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता विद्युत, एसएल अग्निहोत्री ने बताया उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने शहर के बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन हर हाल में कराया जाएगा। सरकारी हो या गैर सरकारी सभी के बकाया बिल जमा न हुए तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।


सरकारी दफ्तरों के कटेंगे कनेक्शन
कन्नौज। जिले में 22 सरकारी दफ्तर ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपना बकाया बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इन पर करीब सवा करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली विभाग की ओर से एक लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया होने की जानकारी भी दे दी गई है, लेकिन इन बकायेदार सरकारी दफ्तरों के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार का निर्देश मिलने के बाद अब बिजली विभाग सक्रिय हो गया है। 15 मार्च के पहले बिल जमा न किया गया तो कनेक्शन कटना तय है।

15 सौ उपभोक्ता बकायेदार
कन्नौज। जिला मुख्यालय में तीन कांशीराम कालोनी है। इनमें करीब 15 सौ बिजली के कनेक्शन धारक है। जबसे आवासों में ये निवास करने आए हैं, तब से अभी तक इन्होंने कोई बिजली का बिल नहीं जमा किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 25 करोड़ रुपये बकाया है। यदि समय रहते अपना बिल जमा नहीं किया तो सभी के कनेक्शन काटे जाएंगे।

सरकारी अस्पतालों पर सरकार मेहरबान
कन्नौज। सरकार ने जहां एक लाख रुपये के सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं, वहीं सरकारी अस्पतालों पर मेहरबानी दिखाई है। बकाया बिल होने के बाद भी अस्पतालों की बिजली नहीं काटी जाएगी। भले ही इन पर लाखों रुपये बकाया हों।

एक्सईएन करेंगे रजिस्ट्री
कन्नौज। बिजली विभाग बकायेदारों के खिलाफ 15 मार्च तक अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान बिजली चोरी करने वालों की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराई जाएगी। यदि पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो अधिशाषी अभियंता एसपी को प्रार्थना पत्र की रजिस्ट्री करेंगे। संबंधित पत्र की प्रतिलिपि शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें