फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 साल कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एडिशनल सेशन जज मोना सिंह की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुराचार के दोषी सतीश उर्फ सत्ते को 20 साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उसे 20 हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

अभियोग के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 6 साल की बड़ी बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। 22 नवंबर 2023 को दोपहर को घर के पास खेल रही थी। बच्ची खेलते-खेलते सतीश के घर चली गई थी। कुछ समय बाद मां को बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह सतीश के घर पहुंची तो उसने देखा कि सतीश उर्फ सत्ते ने बेटी के कपड़े उतार दिए थे। वह उसके साथ गलत काम कर रहा था।
मां को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित की मां ने 22 नवंबर 2023 को पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तभी से मामला अदालत में चल रहा था। इस मामले में अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


इंसेट
पीड़ित को मिलेगी चार लाख की आर्थिक सहायता
पीड़िता के मानसिक तनाव औश्र घबराहट को दूर करने के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर सोसाइटी झज्जर की कार्यकर्ताओं ने पीड़िता व पीड़िता के परिवार की बार-बार काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के माध्यम से पीड़िता को जीवन जीने के लिए सामान्य किया गया। अदालत ने पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़ित को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें