फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले-जीप की टक्कर में दो लड़कियों की मौत, 6 श्रद्धालु घायल

Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
जीप और ट्राले में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फगवाड़ा चंडीगढ़ बाईपास के पास गांव खलवाड़ा में क्रासिंग के पास एक ट्राले और जीप की टक्कर में दो लड़कियों की मौत हो गई। इस हादसे में छह से अधिक फतेहगढ़ साहिब डेरा राधास्वामी सत्संग ब्यास जा रहे श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब के गांव संघोल से ब्यास डेरा की संगत एक जीप में डेरे पर जा रहे थे। देर रात श्रद्धालु बाईपास राधास्वामी सत्संग घर रुकने के बाद डेरा ब्यास के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि जीप ड्राइवर फगवाड़ा डेरा से निकल कर रांग साइड से जा रहा था। खलवाड़ा गांव की क्रासिंग पर होशियारपुर से चंडीगढ़ ट्रैक्टर ले जा रहे एक ट्राले (यूपी 32 डी/8795) से जीप की टक्कर हो गई। 

हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान किरण (14) पुत्री राज कुमार और पूजा उर्फ प्रिया (8) पुत्री रविंदर कुमार के रुप में हुई है। घायलों में लक्की (12) पुत्र राज कुमार, जैप्रीत कौर (13) पुत्री संतोख सिंह, गौरव (11) पुत्र गुरमीत, वीनू (9) के अलावा उषा रानी पत्नी रेशम, सीमा पत्नी गुरमीत, गुरमीत पुत्र शिंगारा लाल, संतोख पुत्र अर्जुन और जीप चालक महिंदर सिंह शामिल हैं। घायलों के सिविल अस्पताल लाया गया। थाना सदर प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें