फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल की सड़कों पर दौड़ रही 57 वर्ष पुरानी जीप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल की सड़कों पर 57 वर्ष पुरानी एक जीप बिना फिटनेस के दौड़ रही है। यह जीप शुक्रवार को दोपहर में जिले के यात्री एवं मालकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने वाजिदपुरम के पास पकड़ी है। कालातीत हो चुके जीप के पंजीयन प्रमाण पत्र को जब्त कर लिया गया है। इस जीप की फिटनेस भी वर्षों से नहीं कराई गई थी। जीप का पंजीकरण दिल्ली से था। इसलिए नवीनीकरण भी दिल्ली से ही होगा।
विज्ञापन

यात्री एवं मालकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि जीप की फिटनेस और पंजीकरण की अवधि खत्म हो गई थी। यह जीप दिल्ली के नंबर पर है और दिल्ली के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। इसे संभल के किसी व्यक्ति ने दिल्ली से खरीदा था लेकिन अभी तक इसका संभल में पंजीयन नहीं हुआ है। इसलिए जीप स्वामी को पंजीयन कराने का आदेश दिया गया है। पंजीयन प्रस्तुत करने के बाद ही इसे चलाया जा सकेगा। अगर बिना पंजीयन के वाहन चलता हुआ मिलेगा तो कार्रवाई होगी। इस बीच मुरादाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी आरआर सोनी ने शुक्रवार को दोपहर संभल स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एआरटीओ से बिना फिटनेस के दौड़ रहे वाहनों की सूची तलब की। उन्होंने कहा कि संभल में तमाम वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे है। इन्हें पकड़ा जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें