फोटो संख्या:60 एजेंसी दुपहिया वाहन के बारे में जानकारी लेती महिला ग्राहक। संवाद
महेंद्रगढ़। नवरात्र के शुभ अवसर के साथ ही शहर के ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। पहले दो दिनों में शहर की वाहन एजेंसियों में 16 वाहनों की बिक्री हो चुकी है जबकि 32 ग्राहकों ने अपने पसंदीदा वाहनों की एडवांस बुकिंग करवाई है। इससे कारोबारियों को नवरात्र के दौरान करोबार 80 लाख से अधिक होने की उम्मीद है।
शहर में संचालित विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों पर बीते दो दिनों से ग्राहकों का तांता लगना शुरू हो गया है। सुबह से शाम तक ग्राहक शोरूम में पहुंचकर अलग-अलग मॉडल और कीमतों के वाहनों की जानकारी ले रहे हैं। नवरात्र के दौरान महिलाएं भी खरीदारी में काफी रूचि ले रही हैं।
शहर के शोरूम संचालकों के अनुसार बाजार में 60 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में दुपहिया वाहन उपलब्ध हैं। इससे मध्यम वर्ग के ग्राहकों को भी खरीदारी में आसानी हो रही है। विभिन्न कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर और आसान फाइनेंस सुविधा दे रही हैं।
व्यापारियों का अनुमान है कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों में 80 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उनका कहना है कि इस बार महिलाएं पूछताछ के लिए अधिक आ रही हैं।
फोटो संख्या:60 एजेंसी दुपहिया वाहन के बारे में जानकारी लेती महिला ग्राहक। संवाद