फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1371 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए किया आवेदन, परीक्षा 30 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसएस) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए जिलेभर से 1371 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब परीक्षा 30 नवंबर को होगी।
विद्यार्थियों ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट scertharyana.gov.in और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आवेदन किया। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हर माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे कमजोर बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को आठवीं से 12वीं कक्षा तक स्कूली पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए ओएमआर बेस लिखित परीक्षा होगी। इसमें विद्यार्थियों से मानसिक व बौद्धिक योग्यता परीक्षण आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 35 विज्ञान, 20 गणित व 35 सामाजिक विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। इसके अलावा 90 प्रश्न मानसिक योग्यता को जांचने के लिए होंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्प प्रकार के एक-एक नंबर के होंगे।

योजना में सरकारी विद्यालयों के आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। विद्यार्थियों ने सातवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी विद्यालय से गत वर्ष मार्च 2024 में उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा जिनके माता-पिता कि वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन



वर्जन

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले से 1371 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनकी परीक्षा 30 नवंबर को होगी। -विक्रम सिंह, जिला गणित विशेषज्ञ, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें