फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई, पदयात्राएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहली से 15 दिसंबर तक जिले में पदयात्राएं निकालेंगे। योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। गांवों में रात्रि प्रवास भी करेंगे। पदयात्रा में आम कार्यकर्ताओं के संग भाजपाई दिग्गज भी शामिल होंगेे।
विज्ञापन

संभल विधानसभा क्षेत्र में सांसद सत्यपाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, असमोली विधानसभा क्षेत्र में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और सुशील शर्मा, चंदौसी में राज्यमंत्री गुलाब देवी और जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, गुन्नौर में विधायक अजीत कुमार राजू और गुलफाम सिंह यादव पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा से पहले हजरतनगर गढ़ी में राजरानी सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह साढ़े दस बजे से बैठक होगी। महात्मागांधी की 150वीं जयंती के मौके पर इन पदयात्राओं का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

पदयात्रा के लिए जनपद में छह टोलियां बनाईं गईं हैं। पंद्रह दिसंबर तक टोलियां अपने अपने सेक्टर के गांवों में जाएंगी। वहीं थाना प्रभारियों को प्रस्तावित पद यात्राओं को लेकर सतर्क किया गया है। क्योंकि पदयात्राओं के दौरान चौपाल लगेगी।
गांव वालों की समस्याओँ सुनी जाएंगी। यात्राओं के संचालन के लिए संभल में इमरान तुर्की, असमोली में सत्यप्रकाश यादव, चंदौस में मनोज कठेरिया, गुन्नौर में उमेश यादव प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें