फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करेंट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर के करीब एक खेत में करंट लगने से हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक जाम रहा। सड़क के दोनों ओर दो किलोमीटर लंबा जाम था। सैकड़ों वाहन फंस गए। युवक के पिता ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एएसपी ने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

शकरपुर निवासी फूल सिंह का बेटा मोहन (22 वर्ष) गुरुवार को दोपहर अपने घर से कुछ लोगों के संग खेतों में गया था। उसके पास बोरिंग का गड्ढा खोदने वाली एक बोकी थी जो उसके कंधे पर थी। अचानक यह बोकी खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तार से छू गई। उसे इलाज के लिए संभल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने संभल-गवां मार्ग शकरपुर गांव के निकट सड़क पर लाश रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक दुकान में तोड़फोड़ कर आक्रोश व्यक्त किया। जाम की खबर मिलते ही थाना पुलिस और सीओ सुदेश कुमार, एसडीएम दीपेंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने गुस्साए लोगों से वार्ता की। जाम हटाने का आग्रह किया लेकिन पीड़ितों ने तीनों औरापियों को मौके पर बुलाने की मांग कर दी। इसे लेकर काफी देकर तक जद्दोजेहद हुई। ढाई घंटे तक वाहन फंसे रहे। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरि ने बताया कि मोहन के पिता फूल सिंह की तहरीर पर संभल निवासी मनोज तथा शकरपुर निवासी तनुज और योगेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खनन कराने वालों पर लगा आरोप
संभल। खनन के लिए ट्रैक्टर चलवाने वाले ले मोहन को घर से ले गए थे। इस आरोप के साथ मनोज के पिता फूल सिंह ने कहा कि गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे मोहन को तीन लोग सेंट्रो कार से ले गए थे। बाद में मृत हालत में उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें