बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में सोमवार को जोहड़ में डूबने से 11 वर्षीय बालक यश की मौत हो गई।
यश सोमवार दोपहर दो अन्य बच्चों के साथ गांव के जोहड़ पर गया था। बताया जा रहा है कि पांव फिसलने से यश जोहड़ में गिर गया और डूब गया। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत जोहड़ में सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की। प्रारंभिक तौर पर पांव फिसलकर हादसा होने की बात सामने आई है। बाकी परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
उधर, मांडोठी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि दोपहर को हादसा हुआ। शव बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।