झज्जर। जिले की तीन अनाज मंडियों में खरीदी गई गेहूं की फसल का 100 प्रतिशत उठान हो चुका है। वहीं, अभी छह अनाज मंडियों में गेहूं के फसल का उठान किया जा रहा है। झज्जर, मातनहेल व माजरा-डी की अनाज मंडी में खरीदी गई फसल का उठान किया जा चुका है।
अनाज मंडियों में अब केवल खरीद की गई गेहूं की फसल का उठान किया जा रहा है। जिले की बादली अनाज मंडी में 99.60 प्रतिशत, ढाकला में 92.10 प्रतिशत, बेरी में 99.90 प्रतिशत, छारा में 91.80 प्रतिशत, बहादुरगढ़ में 96.50 प्रतिशत और आसौदा में 95.20 प्रतिशत गेहूं की फसल का उठान किया गया है। अभी 33760 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है।
इसके अलावा जिले की अनाज मंडियों में 2270210 क्विंटल गेहूं के फसल की खरीद की गई है। इस दौरान झज्जर अनाज मंडी में 611950 क्विंटल, बादली में 157950 क्विंटल, ढाकला में 169060, बेरी में 474120 क्विंटल, मातनहेल में 337130 क्विंटल, माजरा-डी में 209500 क्विंटल, छारा में 144310 क्विंटल, बहादुरगढ़ में 20190 क्विंटल और आसौदा में 146000 क्विंटल गेहूं के फसल की खरीद की गई है।
वर्जन
अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों की तरफ से आई हुई गेहूं की फसल की खरीद के बाद उठान किया गया है। अब खरीद एजेंसियों की तरफ से बचे हुए किसानों को भुगतान किया जाना बाकी है।
रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर