एराकोट खोदरापारा में रहने वाले युवक ने पंडरीपानी के नजदीक एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया। बताया जा रहा है युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
थाना पुलिस के मुताबिक, खोदरापारा निवासी सुकरू (30) रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह अपने घर से जगदलपुर बोरिंग गाड़ी में काम करने जाने की बात कहकर निकला हुआ था। रात को घर नहीं आने पर परिजनों ने भी उसके बारे में खोज खबर नहीं ली। सुबह पंडरीपानी के पास रहने वाले लोगों ने पेड़ में एक युवक का शव लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी।
इसके बाद लोगों का जमावाड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दिया गया, जहां से शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया, इसके अलावा पुलिस को मौके से एक डायरी और बैग भी मिला है।