फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर विवाद: आरोपी ब्लेड से लगातार करता रहा वार, युवक के शरीर के कई हिस्सों को किया जख्मी; हालत गंभीर

Sun, 28 Jan 2024 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने ब्लड से हमला कर दूसरे युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार स्थित आनंदम विहार के पास दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को ब्लेड से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों को भीड़ लग गई। उनमें से कुछ लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर मानिकपुर चौकी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों किसी बात को लेकर कन्हैया रात्रे निवासी मुड़ापार और मुड़ापार निवासी संजय सोनवानी के बीच विवाद हो रहा था। अचानक संजय सोनवानी ने कन्हैया रात्रे ब्लेड से कन्हैया रात्र के ऊपर हमला कर दिया। संजय सोनवानी ने कम से कम 12-13 बार लगातार वार किया। घायल युवक चीखने लगा तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 

स्थानीय लोगों की माने तो दोनों के बीच वाद विवाद हो रहा था अचानक एक युवक ब्लेड निकाला और सामने वाले के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया एक नहीं दो नहीं कम से कम 12 से 13 बार लगातार वार करता रहा। घायल युवक जब चिप पुकार मचाने लगा तब आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। घायल युवक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता है।
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय सोनवानी के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाए गए हैं। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें