फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त जा रहे थे पेंड्रा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराए; एक की मौत, दो घायल

Mon, 22 Apr 2024 10:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र के मटियाडाड गांव के मुख्यमार्ग पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरवाही के रहने वाले तीन दोस्त सोमवार को मरवाही से पेंड्रा के भाड़ी गांव जा रहे थे। मरवाही से पेंड्रा वाले रोड पर मटियाडाड गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे महेंद्र सिंह पेन्द्रों (19) और सत्यम सिंह ध्रुवे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे राजा यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल दोनों दोस्तो को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का इलाज जारी है। जबकि घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें