फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: युवक की पीट-पीट कर हत्या, नाले किनारे पड़ा मिला था, 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं

Tue, 25 Oct 2022 06:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

युवक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक से मारपीट की गई है। युवक के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
हत्या किए गए युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक खून से लथपथ घायल हालत में नाले के पास पड़ा मिला था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के मिलने के 24 घंटे बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला है, वह भी टूटा हुआ है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण नाला के पास सड़क किनारे एक युवक सोमवार को खून से लथपथ मिला था। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डायल-112 को इसकी सूचना दी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब टीम नहीं पहुंची तो लोग खुद ही घायल को उठाकर कुसमुंडा स्थित SECL के विभागीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमोरेंडम के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 35 साल है। उन्होंने बताया कि युवक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक से मारपीट की गई है। युवक के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें