फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में कल महिला स्वीप कार रैली: मतदाताओं को वोटिंग के लिए करेंगे जागरूक, अव्वल आने पर मिलेगा 21 हजार इनाम

Sun, 21 Apr 2024 03:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी रायपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल यानि 21 अप्रैल को शाम चार बजे रायपुर में महिलाओं की ओर से महिला स्वीप कार रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी रायपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल यानि 21 अप्रैल को शाम चार बजे रायपुर में महिलाओं की ओर से महिला स्वीप कार रैली निकाली जाएगी। इससे मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जाएगा। अब तक 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करा चुके हैं। आकर्षण साज सज्जा पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को कार रैली का आयोजन किया गया है। रैली शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड  से प्रस्थान कर साइंस कॉलेज आगमन होकर खत्म  होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षण पुरस्कार निर्धारित किया गया है। पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों को अपने कार में आकर्षण साज सज्जा करना होगा साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन और  संदेश चस्पा करने होंगे। 

इसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के तहत दस प्रतिभागियों को 2 हजार 100 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लकी ड्राइवर, लकी गाड़ी, लकी गाड़ी नंबर को भी पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिए अब टल 200 से अधिक प्रतिभागियों ने करा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें