फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव की महिलाओं को डराने लगी है रात: बीते 15 दिनों से घर में होना पड़ रहा शर्मिदा, लड़कियों ने छोड़ा स्कूल

Fri, 11 Nov 2022 06:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

रात होते ही गांव की महिलाओं और लड़कियों को डर सताने लगा है। कुछ लड़कियों ने स्कूल व कॉलेज भी जाना बंद कर दिया है। वहीं मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत ग्राम भटको की लड़कियों और महिलाओं के लिए मोबाइल परेशानी का कारण बन गया है। उन्हें अनजान नंबरों से कॉल और उनके फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे महिलाओं को परिवार में शर्मिंदा होना पड़ रहा है। अनजान कॉल के डर से लड़कियों ने स्कूल व कॉलेज भी जाना बंद कर दिया है। मामले की शिकायत बतौली थाने में की गई है। इधर, सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। मामले में आईटी एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

सरगुजा के बतौली क्षेत्र अंतर्गत भटको गांव की लड़कियां और महिलाएं मोबाइल बजने को लेकर खौफजदा हैं। एक अनजान शख्स भटको गांव की लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। भटको गांव की लड़कियों और महिलाओ के नंबर पर करीब 15 दिनों से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अश्लील फोटो भेजी जा रहीं हैं। उन्हें वीडियो कॉल कर रात-रात भर परेशान किया जा रहा है।

रात को आ रहे वीडियो कॉल
परेशान लड़कियों व महिलाओ का कहना है कि उनके फोटो का दुरुपयोग कर उन्हें मोबाइल पर तो भेजा जा ही रहा है, वहीं इसी तरह के अश्लील मैसेज उनके मोबाइल नंबर और फोटो के साथ अन्य लोगों को भी व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है। इसके बाद कई अनजान नंबरों से उन्हें वीडियो कॉल और फोन आ रहे हैं। ऐसे में रात होते ही उन्हें डर सताने लगा है। कुछ लड़कियों ने स्कूल व कॉलेज भी जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बतौली थाने में शिकायत के बाद गठित हुई टीम
मामले को लेकर लड़कियों व महिलाओं ने बतौली थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है। मामले में बतौली पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। एएसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। एसपी भावना गुप्ता ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। यह पता किया जा रहा है कि किन व्हाट्सएप नंबरों से ये मैसेज आ रहे हैं। जांच के बाद आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें