फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महिला ने खुद पर केरोसीन उड़ेल लगाई आग, पति ने बताई वजह; क्यों लिया पत्नी ने ये फैसला

Fri, 01 Dec 2023 10:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भी भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
घर में महिला ने लगाई खुद को आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


मृतक पत्नी के पति से मिली जानकारी में बताया कि ग्राम लिमतरा निवासी महिला चमेश्वरी साहू एक के बाद एक बीमारी की चपेट में आते जा रही थी। वहीं दवाइयों के सेवन से शरीर में जलन और व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगा था। 

वहीं मृतिका की बीमारियों का इलाज उसके पति द्वारा कराया जा रहा था। वहीं बिमारी से परेशान होकर महिला ने घर के बाड़ी में  खुद के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें