फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत, पति घर में सोया रहा

Fri, 16 Sep 2022 02:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस के अनुसार गिरिजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई। इस दौरान पति रामगोपाल घर में सो रहा था। गुरुवार सुबह लोगों ने शव कुएं में देखे तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
महिला व बच्चों के शव मिले(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कोरबा के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मांगामार गांव में यह घटना घटी। बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई 23 छह माह की बेटी सानिया और ढाई वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर कुएं में कूद गई। 

पुलिस के अनुसार गिरिजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई। इस दौरान पति रामगोपाल घर में सो रहा था। गुरुवार सुबह लोगों ने शव कुएं में देखे तो पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कुएं से बाहर निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें