फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी के 14 साल बाद भी बच्चे न होने से थी परेशान

Mon, 08 Apr 2024 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों से महिला ने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी महिला की मौत की पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के नुनदरहा गांव निवासी पुष्पा यादव (32) पत्नी राजेश यादव ने घर के म्यांर में रस्सी से अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य महुआ बीनने जंगल गए हुए थे। घर में महिला पुष्पा अपनी जेठानी के साथ थी। इस बीच जब जेठानी नहाने के लिये गई, तभी पुष्पा ने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतका के परिजन जब घर पहुंचे, तब महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने घटना की जानकारी घरघोड़ा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के शादी को 14 साल होने के बावजूद बच्चा नही होने से महिला के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाये जाने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें