फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नहर में खंभे से अटका मिला महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 10:50 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक महिला का शव  नहर में खंभे से अटका हुआ मिला है। नगर सेना के गोताखोर बुलाया गया है। इसके बाद रेस्कयू कर बाहर निकाला जाएगा। अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
नहर में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरगा थाना क्षेत्र ग्राम बारीडीह के पास नहर में अज्ञात महिला की लाश खंभे में फंसी हुई मिली। जानकारी लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तड़के सुबह नहर में कोरबा की तरफ से एक महिला की लाश बहते हुई जा रही थी। कई लोगों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका। उरगा थाना अंतर्गत बरीडीह गांव के पास नहर के बीच खंभे में लाश अटक गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि लाश को देखे जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की उम्र लगभग 30 से 40 साल रही होगी। महिला साड़ी पहनी हुए हैं। देखने के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास गांव में कोटवार और ग्रामीणों की मदद से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उरगा थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। नहर में पानी का तेज बहाव के कारण शव को निकाल पाना मुश्किल है। नगर सेना के गोताखोर बुलाया गया है। इसके बाद रेस्कयू कर बाहर निकाला जाएगा। अब तक पहचान नही पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें