फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बदमाशों ने डॉक्टर का रास्ता रोककर की बेदम पिटाई, पुलिस ने दो नाबालिकों को पकड़ा

Mon, 23 Sep 2024 08:40 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर नगर में बदमाशों ने घर जा रहे डॉक्टर का रास्ता रोककर पिटाई कर दी। डॉक्टरों की मांग के बाद पुलिस ने मामले से संबंधित दो नाबालिग को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बदमाशों ने डॉक्टर को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर में बदमाशों ने घर जा रहे डॉक्टर का रास्ता रोककर पिटाई कर दी। डॉक्टर की पिटाई से आक्रोशित अन्य डॉक्टर रात में ही गांधीनगर थाना पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने मारपीट में शामिल दो नाबालिक युवकों को पकड़ा है। वहीं, की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर नगर के केडी अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुशील मिश्रा रविवार की रात अस्पताल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना क्षेत्र के दत्ता कॉलोनी में बदमाशों ने डॉक्टर का रास्ता रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी। इधर डॉक्टर की पिटाई से नाराज अंबिकापुर के कई डॉक्टर रात में ही गांधीनगर थाना पहुंच गए और जब तक आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं लेती वह थाना से नहीं जाने की बात कही।

पुलिस ने आनन-फानन में मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस नाबालिक युवकों से पूछताछ कर ही है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तार करने की बात कही है। बताया जा रहा है की मारपीट करने वाले सभी युवक नशे में धूत थे और किसी पुरानी रंजिश वश इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें