फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते लोगों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 22 Jan 2022 09:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हुए लोगों का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Police - फोटो : Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो में लोग भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


कोरबा के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि वीडियो में शपथ ले रहे व्यक्तियों में से एक की पहचान प्रमोद अग्रवाल के रूप में हुई है। इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है क्योंकि वीडियो में लोगों ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है उससे सांप्रदायिक शांति भंग हो सकती है। 

पटेल ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे कुछ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के उलट कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें