सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स सहायक कमांडेंट (CAPF) की परीक्षा कल रविवार को आयोजित की जाएगी। रायपुर में इसके लिए 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा 2 चरणों में होगी। इसके लिए अलग-अलग समय तय किया गया है। पहली पाली सुबह से 10 से 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली ने सहायक कमांडेंट भर्ती-2023 परीक्षा आयोजित की है। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट की परीक्षा कल 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा को सहायक को-ऑडिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।