फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korea: योजना के तहत 102 श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन, कलेक्टर ने तीर्थ यात्रियों को भेंट किए पुष्प

Wed, 19 Jun 2024 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

श्रीरामलला के दर्शन के लिए जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर ग्रामीण से 50 और सोनहत से 22, नगरपालिका बैकुण्ठपुर से 17, चरचा से 10 एवं 3 अनुरक्षक अधिकारी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
तीर्थ यात्रियों को भेंट किए गए पुष्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जिले के 102 श्रद्धालुओं को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पंचायत अध्यक्ष बैकुण्ठपुर सौभाग्यवती कुसरो ने तीर्थयात्रियों को पुष्प भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हरी झंड़ी दिखाकर श्रद्धालुओं को अम्बिकापुर के लिए रवाना किया। दर्शनार्थी अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से आस्था स्पेशल विशेष ट्रेन से दोपहर 12 बजे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


श्रीरामलला के दर्शन के लिए जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर ग्रामीण से 50 और सोनहत से 22, नगरपालिका बैकुण्ठपुर से 17, चरचा से 10 एवं 3 अनुरक्षक अधिकारी भेजे गए हैं। बता दें कि रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था भी शामिल रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें