फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर भतीजे की कर दी हत्या, नक्सली भतीजे ने कुछ महीने पहले किया था आत्मसमर्पण

Sun, 24 Dec 2023 01:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में चाचा ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भतीजा छोटू कुरसम नक्सल संगठन में सक्रिय था। कुछ महीने पहले ही उसने आत्मसमर्पण किया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में शनिवार की शाम एक आत्मसमर्पित नक्सली के चाचा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर भतीजे की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को गोरना मार्ग पर फेंक दिया। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे बीजापुर थाना क्षेत्र के मनकेली गांव के निवासी छोटू कुरसम सड़क दुर्घटना में घायल अपने परिचित ले लिए एंबुलेंस लेकर गांव ओर जा रहा था। गोरना गांव के पास छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एंबुलेंस को रोक लिया और छोटू कुरसम को अपने साथ ले गये। 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार की राजू कुरसम ने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटू कुरसम की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गोरना गांव के पास सड़क पर फेंक दिया। बीजापुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। छोटू कुरसम पहले नक्सल संगठन में सक्रिय था। कुछ महीने पहले ही उसने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस संदिग्ध आरोपी राजू कुरसम व उनके साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही नक्सल संगठन से आरोपी के ताल्लुक के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें