फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 27 Dec 2023 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में कार और बाइक में जोरदार टक्कर हुई जिसमें दो की मौत और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दोपहर डेढ़ बजे के करीब हस्तिनापुर-बिलासपुर रोड पर हुआ है। घटना की पुष्टि मृतकों के परिजनों ने की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में कार और बाइक में जोरदार टक्कर हुई जिसमें दो की मौत और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दोपहर डेढ़ बजे के करीब हस्तिनापुर-बिलासपुर रोड पर हुआ है। घटना की पुष्टि मृतकों के परिजनों ने की है।

विज्ञापन

घटना के बारे में बाइक चालक अमोल्ड की मां मंजुलता टोप्पो ने नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि वो अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी, शादी के बाद वापस लौटते समय बिलासपुर की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो की मौत हे गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल नारायणपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें