फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में लुटेरों से सावधान!: मोबाइल और कैश लेकर दो बदमाश हो गए थे फरार, पुलिस ने दोनों को ऐसे दबोचा

Mon, 12 Aug 2024 12:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों का हौसले बुलंद है। बदमाश लूट चोरी मारपीट की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला नया बस स्टैंड भाटागांव से सामने आया है। आरोपियों ने मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों का हौसले बुलंद है। बदमाश लूट चोरी मारपीट की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला नया बस स्टैंड भाटागांव से सामने आया है। आरोपियों ने मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए। लूट के आरोपी साहिल खान और  अकबर खान को चोरी के एक नग मोबाइल और नगदी तीन हजार रुपए साथ ही एक स्कूटी के साथ पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रार्थी रणवीर सिंह ने थाना टिकरापारा रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त की सुबह आठ बजे नया बस स्टैण्ड भाठागांव के पीछे तालाब के पास साहिल खान और अकबर खान नाम के दो व्यक्ति एक्टीवा में आकर उनके जेब से एक नग मोबाइल और नगदी तीन हजार को लूट कर फरार हो गये। इस पर अपराध कमांक 633/24 धारा 309 (6) भान्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले में थाना प्रभारी टिकरापारा ने संयुक्त टीम तैयार किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पहुंचकर आसपास के लोगो से पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से दोनो आरोपियों का नाम पता का पूर्ण जानकारी एकत्रित कर फरार आरोपियों का पता तलाश शुरू किया। आरोपियों के सकूनत पर दबिश देने पर आरोपी सकूनत से फरार थे। 
विज्ञापन

 मुखबिरों के सहयोग से आरोपियों के छपने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर दोनो आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने साहिल खान 23 साल और अकबर खान 22 साल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर उनके कब्जे से लूटे हुए प्रार्थी का मोबाइल एक नग और नगदी तीन हजार के साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें