फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त किए...

Mon, 12 Aug 2024 12:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गंजा को लेकर जा रहे थे। इस दौरान रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित भाठागांव बस स्टैंड के पास पुलिस ने रंगे हाथ गांजे के साथ दोनों आरोपी को पकड़ा। इनके कब्जे से लगभग सात किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत एक लाख 19 हजार रुपए बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है। कहीं जाने की फिराक में है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने मुखबीर के बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रितेश घोतरे निवासी पनवेल (महाराष्ट्र) और कमल राजपूत निवासी हरदोई (यूपी) का होना बताया। 

टीम के सदस्यों ने उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6.72 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग एक लाख जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 634/24 धारा 20बी नारकोटिक का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
  • रितेश घोतरे 23 साल, निवासी महाराष्ट्र 
  • कमल राजपूत लोधी 38 साल, निवासी उत्तरप्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें