फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: धमतरी में कारोबारी के यहां ईडी का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप; मोबाइल फोन जब्त

Fri, 20 Oct 2023 09:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में ईडी की दो टीम धमतरी और कुरूद में छापा मारा है। अधारी नवागांव वार्ड स्थित मार्कफेड ऑफिस ईडी की दूसरी टीम पहुंची।
विज्ञापन
धमतरी में ईडी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में ईडी की दो टीम धमतरी और कुरूद में छापा मारा है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रर्वतन निदेशालय की टीम राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर के कुरूद स्थित राईस मिल और घर में रेड मारी। लेकिन रोशन चंद्राकर बीते दस दिनों से परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए है।

विज्ञापन


इसी तरह धमतरी के अधारी नवागांव वार्ड स्थित मार्कफेड ऑफिस ईडी की दूसरी टीम पहुंची। वहीं टीम जैसे ही यहां पहुंची। यहां के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। जिसके बाद ऑफिस में डीएमओ से पूछताछ कर रही है। 

जिले में दोनों जगह मिलाकर करीब 10 की संख्या में ईडी के अधिकारी पहुंचे। बहरहाल अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि ईडी की टीम यंहा क्यों पहुंची और किस चीज को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें