फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: माओवाद प्रभावित दंतेवाड़ा में ढाबा चलाकर आदिवासी महिलाओं ने पेश की मिसाल, लाखों में कर रहीं कमाई

Sun, 11 Sep 2022 09:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

मनवा ढाबा की शुरुआत मई में गीदम-बीजापुर सड़क स्थित बड़े करली गांव में हुई थी। इसकी शुरुआत में जिला प्रशासन का भी बड़ा योगदान है। गांव के गौथान पर जिला प्रशासन ने इसे आजीविका निर्माण गतिविधि के रूप में शुरू कराया था।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में नक्सली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आदिवासी महिलाएं मिसाल पेश कर रहीं है। खुद को घरेलू कामों और खेतीबाड़ी तक सीमित रखनेवाली ये आदिवासी महिलाओं ने इस इलाके में एक नई पहल की है। दरअसल, इन महिलाओं ने यहां एक ढाबा खोला है, जिसका नाम उन्होंने मनवा ढाबा (मेरा ढाबा) रखा है। ये ढाबा कुछ ही समय में काफी लोकप्रिय हो गया है। इससे उत्साहित महिलाएं अब टिफिन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, मनवा ढाबा की शुरुआत मई में गीदम-बीजापुर सड़क स्थित बड़े करली गांव में हुई थी। इसकी शुरुआत में जिला प्रशासन का भी बड़ा योगदान है। गांव के गौथान पर जिला प्रशासन ने इसे आजीविका निर्माण गतिविधि के रूप में शुरू कराया था। गीदम बाजार से छह किलोमीटर दूर 3,000 वर्ग फीट जमीन पर मनवा ढाबा बना है। इसके लिए प्रशासन ने जिला खनिज फाउंडेशन से धन मुहैया कराया। मनवा ढाबा का पूरा इंतजाम गौथान से जुड़े बोस बोडिन स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाएं करती हैं। समूह की एक अर्चना कुर्रम कहती हैं, पहले मेरा परिवार आजीविका के लिए खेती पर ही निर्भर था। लेकिन, अब ढाब से हमारी अच्छी आमदनी हो रही है। 

लाखों में पहुंचा कारोबार
मनवा ढाबा ग्राहकों को मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के भोजन परोसता है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ढाबा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसकी आय कभी-कभी प्रतिदिन 20 हजार रुपए के आसपास पहुंच जाती है। इस ढाबे ने अब तक 8 लाख रुपये का कारोबार किया है। दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कहा कि ये आदिवासी महिलाएं रूढ़ियों को तोड़कर एक साथ आई हैं और उन्हाेंने ऐसी भूमिकाएं अपनाई हैं जिन पर कभी पुरुषों का वर्चस्व था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें