फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पशुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए बघेल सरकार की नई पहल, इस योजना की करेगी शुरुआत

Sat, 10 Sep 2022 08:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इसका मकसद पशुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना होगा। इसके तहत हर जिले में कम से कम एक या दो मोबाइल वेटरनरी यूनिट के साथ की जाएगी। 
विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार का नई योजना का एलान किया। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की शुरूआत करने जा रही है। इसका मकसद पशुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना होगा। इसके तहत हर जिले में कम से कम एक या दो मोबाइल वेटरनरी यूनिट के साथ की जाएगी। 

विज्ञापन


बघेल ने नड्डा पर किया पलटवार
इस बीच छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे सुनने में तो नहीं आया। कहीं ऐसा तो नहीं कि वो षड़यंत्र कर रहे हैं। षडयंत्र करने में तो उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। छत्तीसगढ़ में तो ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है। उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता और आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए। दरअसल, वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। नड्डा ने बीते दिन कहा था कि कुछ दिन पहले यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। ये स्थिति आकर खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ को छोड़ दिया है, कोई चिंता नहीं है।

दस लाख रुपए के इनामी नक्सली का आत्मसमर्पण
इस बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड रिजनल कमेटी के सदस्य लालू मोड़ियाम (27) ने आत्मसमर्पण किया। मोड़ियाम ने राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें