फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : सिपाही ने लौटाया 45 लाख रुपयों से भरा बैग, अधिकारियों ने पुरस्कृत करने की घोषणा की

Sun, 24 Jul 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रायपुर

सार

नीलांबर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और बैग को सिविल लाइंस थाने में जमा करा दिया। अधिकारियों ने सिपाही को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
सिपाही ने लौटाया 45 लाख रुपयों से भरा बैग - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए 45 लाख रुपये से भरा बैग स्थानीय थाने में जमा करा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनानंद राठौर ने बताया कि नवा रायपुर में यातायात पुलिस का सिपाही नीलांबर सिंह को शनिवार सुबह एक लावारिस बैग मिला।

विज्ञापन


सिपाही ने बैग खोलकर देखा तो उसमें 45 लाख के 2000 और 500 के नोट भरे थे। नीलांबर ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और बैग को सिविल लाइंस थाने में जमा करा दिया। अधिकारियों ने सिपाही को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें