फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अचानकमार टाइगर रिजर्व के बाहरी इलाके के जंगल में बाघ के शावक का शव मिला

Fri, 26 Nov 2021 06:43 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, बिलासपुर।
विज्ञापन
बाघ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) की सीमा से लगे जंगल में गुरुवार दोपहर एक बाघ का शावक मृत पाया गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


एटीआर के उप निदेशक सत्यदेव शर्मा ने इस संबंध में बताया कि शावक का शव तेंदुआ वन रेंज के टिंगीपुर जंगल में मिला था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शावक के शरीर के सभी अंग बरकरार थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पिछले साल भी नवंबर में पड़ोसी कबीरधाम जिले के भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघ मृत पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें