फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों व सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल 

Mon, 21 Mar 2022 12:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

नक्सलियों व जवानों के बीच यह मुठभेड़ सुबह-सुबह हो गई। एलमागुंडा कैंप के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार सुबह नक्सलियों व सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि तीनों जवानों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन



पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों व जवानों के बीच यह मुठभेड़ सुबह-सुबह हुई। एलमागुंडा कैंप के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बोला हमला 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके तुरंत बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इसमें हेड कांस्टेबल हेमंत चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा व ललित बाग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें