छत्तीसगढ़ के सुकमा में 10 महिला नक्सली सहित 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये सभी चरमपंथी निचले स्तर के के उग्रवादी थे। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि ये होली मिलन कार्यक्रम में जिले के पोटकपल्ली गांव में पुलिस कैंप में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल करने की मुहिम के तहत इन्होंने अपने हथियार डाले हैं।