फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए चोर, अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Thu, 08 Aug 2024 12:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में चोर एटीएम मशीन उखाड़ ले गए। एटीएम मशीन में रुपये के संबंध में बैंक से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
एटीएम मशीन की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की एटीएम मशीन को चोर उखाड़ ले गए। इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, वारदात रात के समय हुई है। गुरुवार की सुबह आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। आरोपी ने कटर के माध्यम से मशीन के आसपास कटाई की, फिर मशीन को निकालकर ले उड़े। एटीएम मशीन में रुपये के संबंध में बैंक से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें