फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: स्कूल के अंदर बैठकर टीचर ने पी शराब, बोला- जीवन में बहुत टेंशन है; देखें वीडियो

Thu, 29 Feb 2024 06:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर जिले में एक टीचर का विद्यालय में शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में शराबी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
सहायक शिक्षक संतोष केंवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के एक शासकीय स्कूल के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में शिक्षा विभाग ने शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शराबी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन




दरअसल, बीते दिनों मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक संतोष केंवट का स्कूल में शराबखोरी करते और धौंस जमाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद शराबखोर टीचर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। शराबी टीचर को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने इस संबंध में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को निर्देश जारी किया है। डीईओ की माने तो ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को संबंधित थाने में शराबखोर टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और जानकारी प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके साथ ही टीचर के खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें