फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा को बांधी राखी, लिया उज्ज्वल भविष्य और रक्षा का वचन

Fri, 16 Aug 2024 08:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा

सार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटु हब का दौरा किया। मुलाकात के दौरान उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य  का वचन लिया।
 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटू हब का दौरा किया। मुलाकात के दौरान उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य  का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।

विज्ञापन


इस हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से जुड़ी अनेक मार्मिक घटनाओं की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अपने निवास परिसर पर ही मिलके आत्मसमर्पित नक्सली बहुत ही हर्षित हुए।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने न केवल उनके जीवन में आए परिवर्तनों पर चर्चा की, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी वादा किया। इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपने जीवन में आए बदलाव और नए अवसरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। लोन वर्राटु हब में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सली उपमुख्यमंत्री से मिलकर बेहद प्रफुल्लित हुए और उन्हें अपने बीच पाकर लोकतंत्र के प्रति  गहरी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ चित्रकोट विधायक विनय गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, और दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक शगौरव राय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें