फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, इन इलाकों में 4-5 दिनों तक हल्की बारिश के आसार

Wed, 16 Oct 2024 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। इससे बारिश की संभावनाएं कम हो गई। आगामी 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
CG Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मानसून का अंतिम दौर में भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और गर्मी से लोगों के पसीने छुट रहे हैं। हालांकि जल्द ही गुलाबी ठंड की आगमन हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। इससे बारिश की संभावनाएं कम हो गई। आगामी 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं बनी रहेंगी।

एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर और दाब क्षेत्र के रूप में तीव्र होने की संभावना है इसके बाद इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहेगा। एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज बुधवार को बादल साफ रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी सक्रिय है। इसके अगले दो दिनों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इससे प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं बारिश कम होने से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। दंतेवाड़ा में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह रायपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें