फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: 35 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख रुपये बताई जा रही कीमत, पहले भी दर्ज हो चुका है केस

Sun, 19 Nov 2023 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके अन्य मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 35 किलो गांजा समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने निर्माणाधीन मकान में गांजा छिपाकर रखा था फिलहाल पत्थलगांव पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

 

दरअसल यह मामला पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम बटुराकछार का है जहां आरोपी शिवधर यादव अपने नवनिर्मित घर में 35 किलो मादक पदार्थ गांजा रखे हुए था जिसकी सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को मिली। सूचना के बाद टीम बनाकर पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को 35 किलो गांजा समेत गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। 


आपको बता दें कि उक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके अन्य मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें