फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बस्तर में चल रहे ऑपरेशन के बीच नक्सलियों के निशाने पर हैं जवान, सड़क पर मिला बड़ा फॉक्स होल

Thu, 25 Jul 2024 06:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा में सड़क के किनारे सुरक्षाबल के जवानों को एक बड़ा फॉक्स होल दिखा। आमतौर पर यह फॉक्स होल नक्सली सड़क के नीचे बनाते हैं, जिससे नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे देते हैं।
विज्ञापन
फॉक्स होल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नक्सली भी जवानों को निशाना बनाने की ताक में हैं। सड़क सुरक्षा पर निकलने वाली टीम को निशाना बनाने के लिए नक्सली आईईडी का इस्तेमाल करने की फिराक में हैं। पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोत्ताचेरू के पास सड़क के किनारे सुरक्षाबल के जवानों को एक बड़ा फॉक्स होल दिखा। आमतौर पर यह फॉक्स होल नक्सली सड़क के नीचे बनाते हैं। जिससे ऊपर से चमचमाती दिखने वाली सड़क के नीचे मौत का सामान जवानों की नजर से दूर होता है और नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे देते हैं।

विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि कोबरा और सीआरपीएफ की टीम इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा तैयार किया गया फॉक्स हॉल जवानों की नजर में आ गया, जिसके बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग तेज की गई। बताया जा रहा है कि जो फॉक्स होल प्लान किया गया था, उसमें कम से कम 50 किलो तक का विस्फोटक आसानी से आ सकता था, जिससे एक बड़े वाहन के भी परखच्चे उड़ाए जा सकते हैं।

बता दें कि बीते दिनों टैकलगुड़ा नक्सली हमले में भी एक ऐसा ही ब्लास्ट किया गया था, जिसमें नक्सलियों के द्वारा सड़क के नीचे फॉक्स हॉल तैयार किया गया था और इस घटना में वाहन के पर कच्चे उड़ गए थे। वहीं, मौके पर दो जवान शहीद हो गए थे। हालांकि कोत्ताचेरु में जवानों की सूझबूझ से इस बात की जानकारी मिल गई कि नक्सली इस सड़क पर जवानों को निशाना बनाने जा रहे हैं। मौके पर फॉक्स होल को बंद किया गया और इलाके में सुरक्षा बल के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें