फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: खाकी शॉर्ट्स की तस्वीर के ट्वीट पर आरएसएस का पलटवार, 'नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है कांग्रेस'

Mon, 12 Sep 2022 05:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार


कांग्रेस पर हमलावर हुई आरएसएस ने कहा कि क्या नफरत के माध्यम से भारत को एकजुट कर सकते हैं? उनकी पिछली पीढ़ियों ने भी आरएसएस को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा।
विज्ञापन
कांग्रेस ने तस्वीर किया ट्वीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए खाकी शॉर्ट्स की एक जलती तस्वीर के ट्वीट को लेकर भाजपा-आरएसएस हमलावर हो गई है। आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने सोमवार को कहा कि वो (कांग्रेस) नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है, जबकि पार्टी की पिछली पीढ़ियों ने भी संघ के लिए नफरत को बरकरार रखा है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक के समापन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए वैद्य ने दावा किया कि कांग्रेस नफरत फैलाकर लोगों को जोड़ना चाहती हैं। क्या आप नफरत के माध्यम से भारत को एकजुट कर सकते हैं? उनकी पिछली पीढ़ियों ने भी आरएसएस को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा। अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, इसके सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। 

बता दें कि, कांग्रेस ने सोमवार को खाकी शॉर्ट्स की एक जलती तस्वीर ट्वीट की। वह पहले आरएसएस की वर्दी का हिस्सा था। उसमें भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए कदम दर कदम बढ़ा रहे हैं, हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां लंबी दरार पड़ गई है। आरएसएस से बिना पूछे यहां सारी नियुक्तियां हो गई। इसीलिए जे.पी. नड्डा को यहां तलब किया गया था। जिसके कारण नड्डा जी का संतुलन बिगड़ गया था इसीलिए उन्होंने कहा कि 2 दिन में 71 आदिवासियों की मृत्यु हो गई, ये कहां से आंकड़ा आ गया। 

भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट हटाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा ने कांग्रेस के ट्वीट पर कहा कि कांग्रेस ने यह ट्वीट भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए किया। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ट्वीट करते हुए शॉर्ट्स को जलते हुए दिखाया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है।
विज्ञापन










 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें