फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले 11 हजार रुपये बोनस; 16 हजार से ज्यादा को फायदा

Wed, 19 Oct 2022 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

ये दिवाली बिजली कर्मचारियों को रौशन करने वाली हैं। बिजली कंपनी की ओर से पिछले सप्ताह ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। इसे जुलाई से देना है। ऐसे में बकाये का भुगतान दिसंबर तक समान मासिक किश्त में करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार दिवाली से पहले बिजली कर्मचारियों को 11 हजार रुपये बोनस देने जा रही है। इसका फायदा प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी पहले ही घोषणा कर दी थी। उन्होंने दीपावली से पहले ही देने के निर्देश दिए थे। ऐसे में संभवत: बुधवार शाम तक इसके लिए आदेश जारी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

 
पावर कंपनियों पर आएगा 17 करोड़ का भार
बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 21 हजार रुपये मूल वेतन और महंगाई भत्ता के रूप में मासिक वेतन पाने वाले विद्युत कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। इसके अलावा अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके कार्य में दक्षता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इससे पावर कंपनियों पर करीब 17 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएग। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा; भूपेश सरकार ने दिया एरियर की 5वीं किश्त के भुगतान का आदेश
विज्ञापन


विज्ञापन


ठेका मजदूरों को भी मिलेगा बोनस
अफसरों ने बताया कि बोनस अधिनियम 2005 के अनुसार, कंपनियां केवल नियमित और संविदा कर्मचारियों को ही सीधे बोनस दे सकती हैं। आउटसोर्सिंग से लगाए गए अथवा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उनके ठेकेदार की ओर से ही बोनस दिया जाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ठेका मजदूरों को उनके ठेकेदार की ओर से बोनस मिल रहा है।

पिछले सप्ताह ही बढ़ा था महंगाई भत्ता 
बिजली कंपनी ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पिछले सप्ताह ही बढ़ाया है। 14 अक्टूबर के आदेश से महंगाई भत्ते की दर मूल वेतन का 38% कर दी गई। इससे पहले यह 34% निर्धारित थी। चार प्रतिशत की इस वृद्धि से बिजली कर्मियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की तरह हो गया है। बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता जुलाई 2022 से ही दी जाएगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर महीने के वेतन से ही दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें