फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident Raipur: रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 13 साल के मासूम को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Fri, 08 Dec 2023 03:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Road accident Raipur: राजधानी रायपुर में सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कार के टक्कर के बाद बच्चे हवा में उड़ कर दूर गिरा।
विज्ञापन
रायपुर में तेज रफ्तार कार ने 13 साल के बच्चे को मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road accident Raipur: राजधानी रायपुर में सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कार के टक्कर के बाद बच्चे हवा में उड़ कर दूर गिरा। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को लहुलुहान हालत में हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मौके पर कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार प्रियांशु निर्मलकर 13 साल का है, वह अखबार बाटने का काम करता था। आज गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे अखबार बाटने के लिए निकला था। इस दौरान युवक कार के चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि प्रियांशु संजय नगर में सायकल से सड़क पार करने के लिए खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर बच्चे की मौत हो गई।
 
हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार ने सायकल को टक्कर मारी। इसके बाद सायकल सवार बच्चा हवा में उड़ का दूर जा गिरा। वहीं उसका सायकल भी चकनाचूर हो गया है। वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को लहुलुहान स्थिति में अस्पताल लेकर गए, लेकिन बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें