कोंडागांव में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाती है। इस पावन पर्व में पूरे क्षेत्र की कल्याण व समृद्धि के कामनाओं के साथ प्रतिवर्ष श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर के जुगानी कलार में मंदिर के संस्थापक श्री श्रीधाम गोस्वामी जी की अगुवाई में धूमधाम से जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा निकाली जाती है।
इस कड़ी में इस वर्ष भी रिमझिम बारिश के बीच भक्तगण ढोल-करताल की धुन पर जगन्नाथ देव के जयकारे के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए और आनंद का उपभोग किया। इस दौरान भक्तजन कृष्ण धुन पर नाच गाना करते रहे। मौके पर राधाकृष्ण मंदिर से खिचड़ी प्रसाद व रथ पर से फल व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। अन्य जिले व राज्य से भक्तजन रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।
राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रथ को भक्तों द्वारा हर्षोउल्लास के साथ एक किमी दूर एक अन्य मंदिर जिसे प्रभु के मौसी का घर कहा जाता हैं वहां तक खिंचकर पहुंचाया जाता है और नौ दिनों तक वहां पर भगवान श्री कृष्ण, भाई बलराम और सुभद्रा तीनों देवों का मौसी घर में पूजा पाठ चलता रहता है। इसके बाद दोबारा रथ को खींचकर मुख्य मंदिर तक लाया जाता है। इस दौरान फरसगांव पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करते हुए आवागमन दुरुस्त करने में जुटे रहे।