फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर पुलिस ने की कैफे, रेस्टोरेंट और होटलों की चेकिंग; परोसी जा रही थी शराब, 3 संचालक गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 03:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के कारोबारियों समेत नशा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर के कई कैफे, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के कारोबारियों समेत नशा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं राजधानी रायपुर के कई कैफे, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों की चेकिंग की गई। इस दौरान संचालकों की ओर से शराब परोसा जा रहा था। मौके पर पुलिस ने तीन ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एएसपी शहर लखन पटले और एएसपी अपराध पीताम्बर सिंह पटेल के नेतृत्व में बीती रात एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा, माना व विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीमों ने थाना स्थित कैफे, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों की चेकिंग की गई।
    
चेकिंग के दौरान थाना माना क्षेत्र में स्थित बर्न हॉउस कैफे में अवैध रूप से शराब पिलाते कैफे के मैनेजर को पकड़ा गया। थाना तेलीबांधा क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित को पीको कैफे और थाना विधानसभा क्षेत्र में स्थित द सोशल ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते और पिलाते ढ़ाबा संचालक को पकड़ा गया। इस दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इन सभी कैफे ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • सूरज जाटवर 23 साल, निवासी माना कैंप रायपुर
  • फ्रेंकी महू 37 साल, निवासी विशाल नगर थाना तेलीबांधा रायपुर
  • हरविंदर पाल सिंग 58 साल, निवासी महावीर नगर अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें