फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

Thu, 02 Feb 2023 11:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)

सार

आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। वहीं आग की लपटें दूर-दूर तक भड़क रही है, जिस कारण लम्बा जाम लगा हुआ है। जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी जाम को खाली कराने में जुट गई है।
 
विज्ञापन
पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एक पेंट गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस भीषण आग ने एक महिला को चपेट में ले लिया और वो बुरी तरह झुलस गई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें घटना खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी स्थित एक गोदाम की है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंच गई हैं। हालांकि आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। वहीं आग की लपटें दूर-दूर तक भड़क रही है, जिस कारण लम्बा जाम लगा हुआ है। जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस भी जाम को खाली कराने में जुट गई है।

आग लगने की घटना के बारे में खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि उरकुरा के एक पेंट हाउस फैक्ट्री में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग में एक महिला के झुलसने की खबर है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें