फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के बिजली ऑफिस डिपो में लगी भीषण आग: जायजा लेने मौके पर पहुंचे सीएम साय, कहा- मामले की होगी जांच

Fri, 05 Apr 2024 10:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur fire news: रायपुर स्थित गुढ़ियारी बिजली ऑफिस गोदाम में लगी भीषण आग का जायजा लेने सीएम विष्णुदेव साय मौके पर पहुंचे। मीडिया से चर्चा में कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
जायजा लेने मौके पर पहुंचे विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur fire news: रायपुर स्थित गुढ़ियारी बिजली ऑफिस गोदाम में लगी भीषण आग का जायजा लेने सीएम विष्णुदेव साय मौके पर पहुंचे। मीडिया से चर्चा में कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई। तेल के टैंकरों को खोल दिया गया, जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ। जिन लोगों को आर्थिक रूप से क्षति हुई है उसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मर गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए उन्होंने अपने सचिव पी दयानंद को भी घटनास्थल पर भेजा था। ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग आसपास के क्षेत्र में न फैले और इस हादसे से जनहानि ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें